Showing posts with label paraspur gonda. Show all posts
Showing posts with label paraspur gonda. Show all posts

Monday, May 20, 2024

भाजपा प्रत्याशी करन भूषण पहुंचे कन्या पाठशाला,मतदान स्थित का लिया जायजा


भाजपा प्रत्याशी करन भूषण पहुंचे कन्या पाठशाला,मतदान स्थित का लिया जायजा

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर स्थित कन्या पाठशाला जूनियर हाई स्कूल में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी करन भूषण सिंह ने पहुंचकर मतदान स्थित का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील किया। वहीं पोलिंग एजेंट से मुलाकात कर निष्पक्ष मतदान कराए जाने के लिए मुस्तैद रहने को कहा।यदि कोई मतदान के दौरान  कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने का प्रयास करता है तो उसकी जानकारी हमें अथवा प्रशासनिक अधिकारी को देकर अवगत कराएं।
      इस दौरान डॉ0 एसपी सिंह,धर्मराज सिंह,रोहित पासवान,प्रदीप सिंह,किन्नू,आजाद तिवारी, सिद्धान्त शुक्ला अंशू  मौजूद रहे।

Saturday, May 18, 2024

अलग अलग गांव में हुई मारपीट में दो महिला सहित सात नामजद पर केस दर्ज

अलग अलग गांव में हुई मारपीट में दो महिला सहित सात नामजद पर केस दर्ज


आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भौरीगंज निवासी नूरजहाँ पत्नी अकरम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण जमीनी विवाद व खूंटा तोड़ने के मामले को लेकर घर चढ़कर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी से पिटाई कर दिया।बीच बचाव कराने पहुंच पीड़िता की पुत्री अलियन को भी मारा पीटा।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आबूद अली,आर्यन,जाकरन् व महजबीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
       वहीं दुरदुरु पुर मरचौर निवासी शुकई पुत्र बाचा यादव ने आरोप लगाया है कि उसकी आबादी की जमीन में लगा भिलोर का पेड़ विपक्षीगण काटने लगे ।जिसे काटने से मना करने पर जान से मारने की धमकी व गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ डण्डा से पिटाई कर दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर भिखई यादव,अर्जुन व राजू निवासी दुरदुरूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
       इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि दो अलग अलग जगहों पर हुई मारपीट में दो महिला सहित सात लोंगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Tuesday, May 14, 2024

छप्पर व सेंठा जलाने की शिकायत करने पर दी जानमाल की धमकी,तीन के खिलाफ केस दर्ज

छप्पर व सेंठा जलाने की शिकायत करने पर दी जानमाल की धमकी,तीन के खिलाफ केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ियाव निवासी रामनरायन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण द्वारा पीड़ित का छप्पर, सेंठा, व सेंठा की बाती को ले जाकर खेत मे आग लगा दिया।जिससे उसका छप्पर व सेंठा जलकर राख हो गया। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर विपक्षीगण गाली गलौज देते हुये जानमाल की धमकी दे रहे है।
     इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कुड़ियाव निवासी लल्ला उर्फ दिनेश,भुर्रे उर्फ संजय तथा भुजंगपुरवा  निवासी अंकित सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Monday, May 13, 2024

अज्ञात चोरों ने जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

अज्ञात चोरों ने जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़रियन पुरवा पूरे लाली निवासी रामानन्द पुत्र स्वामीनाथ पाल ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि रविवार की रात में पीड़ित के घर मे अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।पीड़ित का कहना है कि चोरों ने एक साइकिल,सोने की झुमकी,पावजेब, एक टच मोबाइल, मंगलसूत्र, छह साड़ी व सात सौ रुपये नगदी चोरी कर ले गए।
     इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

बेटे सहित मां को भी पीटा, पति पत्नी पर मुकदमा दर्ज

बेटे सहित मां को भी पीटा, पति पत्नी पर मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा 
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर कुर्मी पसका मोड़ निवासिनी महिला प्रियंका मिश्रा पत्नी तरून कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे विपक्षीगण द्वारा उसके लड़के सोभित मिश्रा को अनायास भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लात घूँसा से पिटाई कर दी गयी। बीच बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा गया। 
    इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति पत्नी समेत दो लोंगों के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Thursday, May 9, 2024

शक्ति केंद्र चरहुंआ में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

शक्ति केंद्र चरहुंआ में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरहुंआ के मजरा प्रताप पुरवा शक्ति केंद्र पर आज गुरुवार को बाद दोपहर चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी  20 मई को होने वाले मतदान को लेकर चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुये पूर्ण कर्मठता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिये निर्देशित किया गया।

इस दौरान मंडल महामंत्री प्रदीप तिवारी ,मंडल मंत्री  विजय सिंह,मंडल उपाध्यक्ष हंस कुमार सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक मिझौरा धर्मराज सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक चरहुंआ राहुल सिंह,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि चरहुंआ अजय कुमार शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, शेष कुमार गोस्वामी,महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार तिवारी, गिरीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

अनायास ही भाई को पीटा,मुकदमा दर्ज

अनायास ही भाई को पीटा,मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के उतरौला गांव निवासी वेदप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम सात बजे उसके बड़े भाई ने अनायास हो गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी से पिटाई कर दी। हल्ला गुहार सुनकर आस पास के लोंगों ने बीच बचाव कराया जिस पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
       इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर उतरौला निवासी रामप्रकाश मिश्रा के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की रही है।

Tuesday, May 7, 2024

पुरानी रंजिश को लेकर मारापीटा, बाइक तोड़कर किया नुकसान, केस दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर मारापीटा, बाइक तोड़कर किया नुकसान, केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिनारी निवासी रोहित कोरी ने थाना परसपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर आटा के समीप विपक्षीगणो ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी डण्डा से मारने लगे,तथा उसकी बुलेट गाड़ी भी तोड़कर नुकसान कर दिया।हल्ला गुहार सुनकर आस पड़ोस के लोंगों ने बीच बचाव कराया जिस पर विपक्षीगण जान् से मारने की धमकी देते हुये चले गए।पुलिस ने सिंगरिया सम्भाल पुरवा निवासी राम आशीष कोरी व हरीश कोरी पुत्रगण राजेश कोरी तथा राजाराम पुत्र प्रभू कोरी के खिलाफ मारपीट करने व बाइक तोड़कर नुकसान करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
     इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर थाना परसपुर के ग्राम सम्भाल पुरवा सिंगरिया निवासी तीन लोंगो के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को सौंप दी गयी है।

परसपुर में हुआ डिजिटल लाईब्रेरी का शुभारंभ

परसपुर में हुआ डिजिटल लाईब्रेरी का शुभारंभ

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ डिग्री कॉलेज की प्राचार्या के करकमलों द्वारा किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबंधक व संचालक अजीत सिंह व संस्थापक मनोज यादव ने बताया कि परसपुर-बेलसर मार्ग पर इफको बाजार के बगल स्थित प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी का औपचारिक उद्घाटन महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 वीना सिंह ने फीता काटकर किया। प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों को अपने ही क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। अजीत सिंह ने बताया कि उक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों को बैठने की वातानुकूलित सुविधा के साथ ही किताबे,वाईफाई व समाचार पत्रों की सुविधा से परिपूर्ण है। 
        इस अवसर पर दीपक सिंह,डॉ0 सीमा तिवारी,विवेक सिंह,भूपेंद्र सिंह,राजीव सिंह जुगनू,कमल सिंह,पिंकू पाण्डेय,पुरुषोत्तम दूबे,धनंजय तिवारी,भुजंग प्रसाद,सत्य नारायण सिंह,विजय प्रताप सिंह सहित तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...