Monday, April 8, 2024

उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम मरचौर के मजरा अकबर अली पुरवा निवासी एक महिला सहित संगठित गिरोह के तीन व्यक्तियों को परसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना परसपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशक्रम में रविवार की रात्रि को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल हेतु क्षेत्र में उपनिरीक्षक किशोर पासवान मय हमराह कांस्टेबल उपेन्द्र रावत,आनन्द अग्रहरि व महिला आरक्षी गीता रानी के भ्रमण कर रहे थे कि तभी सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर ग्राम धानी कोतवाली देहात निवासी कुन्ने पुत्र जलील,अकबर अली पुरवा मरचौर थाना परसपुर निवासी इंसान अली पुत्र मुन्नी एवं खातून पत्नी गरीबे को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना परसपुर थाना क्षेत्र के गाँव बृन्दावन खैरा निवासी असगर अली उफ कतली पुत्र गोली है उसी के इशारे पर यह सभी लोग बेजुबान पशुओं का बध करने के पश्चात उसके मांस को विक्रय करते है।यही इनका मुख्य पेशा है इसीसे से सभी सदस्यों के परिवार का जीविकोपार्जन होता है।और शान शौकत मेनटेन करने में खर्च करते है। उन्होंने बताया कि जनता द्वारा जानकारी मिली कि पूर्व में भी इन सभी के विरुद्ध गैंग बनाकर गोवध का अपराध कारित किया जा चुका है।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के अनुमोदन पर उक्त विधिक कार्यवाही करते हुये एक महिला समेत तीन लोंगो के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3/1 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अचानक आग लगने से जल उठी दुकानें,दमकल से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे कर्मी

अचानक आग लगने से जल उठी दुकानें,दमकल से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे कर्मी

आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील मुख्यालय कर्नलगंज स्थित अस्पताल तिराहे के पास अज्ञात कारणों से अचानक आग लग जाने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई। स्थानीय जनों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दी गयी।सूचना पर दमकल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि करनैलगंज - लखनऊ हाइवे स्थित अस्पताल तिराहे पर अलल सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गयी।देखते ही देखते आग से आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई। वहीं आग की लपटों को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई,मामले की सूचना पर पुलिस और अग्नि शमन टीम भी पहुंच गई और आग बुझाने में जुटी हुई है।

जमीनी रंजिश में हुई मारपीट दो अज्ञात समेत तीन लोंगो पर केस दर्ज

जमीनी रंजिश में हुई मारपीट दो अज्ञात समेत तीन लोंगो पर केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरहुंआ मरजाद पुरवा निवासी करिया पुत्र विजय कुमार कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार के दिन तकरीबन डेढ़ बजे पचई पुरवा चौराहे के जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी अपने दो अन्य साथियों के साथ गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी से मारने लगे तथा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर नुकसान कर दिये।हल्ला गुहार सुनकर आस पास के लोगों ने पहुँचकर बीच बचाव कराया जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
   इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चन्टुकश्यप पुत्र रविशंकर निवासी मरजाद पुरवा चरहुंआ तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाकर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

*नवसंवत्सर का शुभागमन (नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)

*नवसंवत्सर का शुभागमन (नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा)

आर के मिश्रा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक स्त्रोतों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का सृजन किया था।
     नवसंवत्सर भारतीय काल गणना का आधार पर्व है, जो प्राचीन भारतीय गणित एवं नक्षत्र विज्ञान के समृद्ध इतिहास का परिचायक है।
       इस तिथि पर भगवान विष्णु के आदि अवतार मत्स्यरूप का प्रादुर्भाव भी हुआ था। इसी दिन से नवरात्र का भी आरंभ होता है।जिसमें आदिशक्ति माता के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है।
       चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक, वरुणावतार झूलेलाल जी का जन्म, विक्रम संवत का आरंभ एवं आद्य सरसंघचालक डॉ0 बलिराम जी हेडगेवार का जन्म भी हुआ था।

घर मे घुसकर महिला को पीटा, महिला समेत चार पर केस दर्ज

घर मे घुसकर महिला को पीटा, महिला समेत चार पर केस दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम मरचौर के मजरा पण्डित पुरवा निवासिनी रामावती पत्नी पवन कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण रविवार की शाम तकरीबन साढ़े पाँच बजे  घर चढ़कर आये और अनायास पीड़िता को भद्दी भद्दी गालियां देते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी से मारने लगे। शोरगुल करने पर अस पड़ोस के लोंगो ने आकर बीच बचाव कराया,जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।
    इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उसी के गाँव निवासी शिवकुमार पुत्र रघु प्रसाद मिश्रा, पुष्पा पत्नी शिवकुमार मिश्रा तथा वेदप्रकाश व नीतीश कुमार पुत्रगण शिवकुमार मिश्रा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

घरेलू विवाद में हुई मारपीट, तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घरेलू विवाद में हुई मारपीट, तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत भटपुरवा निवासी रामबचन मिश्रा पुत्र राम भरोसे मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद को लेकर विपक्षियों ने रविवार की शाम घर चढ़कर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। बीच बचाव कराने पहुंची पत्नी नीलम व अजय मिश्रा को भी मारा पीटा।तथा जान् से मारने की धमकी दिया।
   इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर भटपुरवा निवासी कमला शरण पुत्र रामभरोसे, धनराज व सूरज पुत्रगण कमला शरन के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव को सौंप दी गई है।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...