Friday, September 6, 2024

रास्ता अवरुद्ध करने से मना करना पड़ा महंगा


 रास्ता अवरुद्ध करने से मना करना पड़ा महंगा,

शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिंता पण्डित पुरवा परेटा निवासी शिवनरेश पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने पर पीड़ित के भाई सरवन पाण्डेय द्वारा मना करने पर विपक्षियों द्वारा भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे पीड़ित को भी जान से मारने की धमकी देते हुये घर मे घुसकर मारने पीटने लगे।

   थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर परेटा चिंता पुरवा निवासी संतोष तिवारी, अमित कुमार तिवारी व अरविंद तिवारी के खिलाफ मारपीट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव को सौंप दी गयी है।

खेत मे जाकर विपक्षियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज


 खेत मे जाकर विपक्षियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम घोपतिपुर बसन्तपुर निवासी सरवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह सात बजे विपक्षीगण पीड़ित के खेत मे आकर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये  पिटाई कर दिया। 

          इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी सुखराज पासवान,जोगी पासवान,देवीप्रसाद पासवान एवं विजय कुमार पासवान के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Thursday, September 5, 2024

सरयू नदी में उमड़ा कावड़ियों का जनसैलाब,सम्पूर्ण घाट हुआ भगवामय


 सरयू नदी में उमड़ा कावड़ियों का जनसैलाब,सम्पूर्ण घाट हुआ भगवामय


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। कजरी तीज के पावन पर्व के शुभअवसर पर गुरुवार को विकास खण्ड कर्नेलगंज अन्तर्गत सरयू नदी के घाट पर हजारों कावड़ियों का जत्था उमड़ पड़ा। देखते ही देखते सरयू नदी का सम्पूर्ण घाट भगवामय हो गया।शिवभक्तों द्वारा हरहर बमबम,हरहर महादेव, डमरुआ वाले की जय आदि जयकारों स सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय के रस से सराबोर हो उठा।


इस बावत शिवसेवक जोगिंदर सिंह जॉनी ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में शिवभक्त कटरा घाट स्थित सरयू नदी से पवित्र जल भरकर खरगूपुर में भगवान पृथ्वीनाथ तथा गोण्डा में दुखहरण नाथ सहित बाबा बरखण्डी नाथ सहित अन्य तमाम शिवमंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है।


वहीं भूपेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में कर्नेलगंज डाक बंगला पर मेडिकल कैम्प,प्राथमिक चिकित्सा  दवाईयां, चाय,जलपान प्रसाद आदि की समुचित व्यवस्था हेतु शिविर लगाया गया है। जहां पर कावड़ियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।

उक्त शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जयपाल सलूजा,डॉ0 शेरबहादुर सिंह,डॉ0 आदित्य वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज यूपी सिंह ने बताया कि जलाभिषेक करने वाले कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की गई है।

Saturday, August 24, 2024

ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


 ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील कर्नेलगंज के ब्लॉक सभागार में शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय किसान मेला/कृषक गोष्ठी व कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसपी शर्मा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि विधायक प्रतिनिधि मनमोहन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही क़ृषि से संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

       वहीं उपक़ृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है। सरकार किसानो की समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील है। जानकारी के आभाव में किसान अच्छा उत्पाद नही ले पाते हैं। उन्होंने कहा की किसान मेला, कृषक गोष्ठी व कृषक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानो को जागरूक करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व गौ आधारित खेती, पीएम किसान सम्मान निधि, फ़सल बीमा एवं पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से बताया।

क्षेत्र के अग्रणी किसान अवधेश द्विवेदी,सहायक विकास अधिकारी कृषि हासिम अली व गोदाम प्रभारी लवकुश वर्मा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एटीएम पंकज कुमार पाठक, राजेश यादव, बीटीएम प्रमोद कुमार, अमरनाथ, विन्दश्वरी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अर्पित सिंह, शिवम सिंह, माधवराज, द्वारिका सिंह व शिवशंकर सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान बन्धु मौजूद रहे।

बच्चों के विवाद में बच्चे को पीटा,मुकदमा दर्ज


 बच्चों के विवाद में बच्चे को पीटा,मुकदमा दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम नीरपुर ख्याला के मजरा गोकुल पुरवा निवासिनी सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसके लड़के शिवांश को गाली गलौज देते हुये पिटाई कर दी।तथा जान से मारने की धमकी दिया।

      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि उसी के गांव निवासी रेशमा, करिश्मा व सीमा के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Saturday, August 3, 2024

कल सोमवार को गोण्डा पहुंचेंगे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगें विकास कार्यों की समीक्षा

कल सोमवार को गोण्डा पहुंचेंगे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगें विकास कार्यों की समीक्षा

शिवांश मिश्रा गौरव
गोण्डा।। जनपद गोण्डा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मिली सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है,सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने में प्रशासनिक अमला जुट गया। मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह 10 बजे सीएम योगी पुलिस लाइन पहुचेंगे।
तथा 10:30 बजे सीएम देवीपाटन मंडल की विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।गोण्डा स्थित सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 0 2 बजे तक समीक्षा करेगें तथा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tuesday, July 30, 2024

शराब घोटाले में गिरफ्तार आप पार्टी के मुखिया की जेल में बेहतर इलाज व अवैध गिरफ्तारी को खारिज करने की उठी मांग


 शराब घोटाले में गिरफ्तार आप पार्टी के मुखिया की जेल में बेहतर इलाज व अवैध गिरफ्तारी को खारिज करने की उठी मांग


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हो रहे अत्याचार को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन् अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को अवगत कराया गया कि दिल्ली मुख्यमंत्री व आप पार्टी के मुखिया को भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली शराब घोटाले का आरोप लगाकर एक बड़े षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जबकि उनके खिलाफ आज तक ईडी एवं सीबीआई को कोई भी पुख्ता सुबूत की प्राप्ति नही हो सकी। जोकि कोर्ट में पेश किया जा सके। आरोप है कि जेल के अंदर भी केजरीवाल जी को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह सुगर की बीमारी से ग्रसित है,जिसके सम्बन्ध में उन्हें कोई समुचित इलाज भी नही मुहैया करवाया जा रहा है।अभी पिछले दिनों उनका सुगर लेबल 50 तक पहुंच गया जोकि जानलेवा भी हो सकता है। 

    उक्त ज्ञापन के माध्यम से आप एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये न्याय संगत कार्यवाही करते हुये इस अवैध गिरफ्तारी को खारिज करते हुये तत्काल ससम्मान केजरीवाल जी की रिहाई करने का आदेश करने तथा उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाने की मांग की है।

       इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उत्तम चंद नागेश,किशोर चंद भारती,शिवम सिंह महेश नरायन तिवारी, आनन्द सिंह,प्रमोद मिश्रा (जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी),सगीर खान (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),धर्मपाल,रविन्द्र नाथ,पवनकुमार पाण्डेय सहित तमाम आप व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...