Wednesday, May 29, 2024

महिला अस्पताल परिसर से बाइक हुई गायब,पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर


 महिला अस्पताल परिसर से बाइक हुई गायब,पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली देहात के ग्राम ठडक्की पट्टी पूरे ठाकुरदीन पुरवा निवासी अंकित मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह गोण्डा स्थित वी-मार्ट में नौकरी करता है। 27 मई की दोपहर में वह महिला अस्पताल परिसर में अपनी बाइक खड़ी करके बी मार्ट में चला गया। करीब 5 घंटे बाद ज़ब वह बी मार्ट से वापस आया तो बाइक वहां नही थी। उसने काफी खोजबीन किया मगर बाइक का कहीं पता नही चल सका।

       इस बावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग,गाय झुलसी


 अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग,गाय झुलसी


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। थाना क्षेत्र इटियाथोक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेखुई के मजरा गांव मुसद्दी पुरवा में मंगलवार की देर रात को फुस के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।

      पीड़ित महिला श्यामा देवी ने बताया कि परिवार के‌ सभी लोग सो रहे थे।रात्रि में तकरीबन दो बजे के आस-पास अचानक छप्पर‌ जलने लगा। ग्रामीणजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद‌ किसी तरह आग पर काबू‌ पाया।छप्पर के अंदर बंधीं‌ गाय भी झुलस गई तथा लकड़ी,कंडा आदि जल गया। हल्का लेखपाल सुरेंद्र मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान विनोद कुमार मिश्र की सूचना पर मौके पर पहुंचकर  क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।

Monday, May 27, 2024

ऐसी क्या बात हुई कि पत्नी ने पति पर ही दर्ज कराया मुकदमा


 ऐसी क्या बात हुई कि पत्नी ने पति पर ही दर्ज कराया मुकदमा


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। पति की मारपीट से आजिज होकर पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट कराने  को मजबूर हो गयी।

          स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बृन्दावन डीहा खैरा निवासिनी साहिबा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे उसके पति ने घरेलू विवाद को लेकर पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी व भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ डण्डा व लोहे की रॉड मारा पीटा।

        इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति मन्नू पुत्र छेदी निवासी बृन्दावन खैरा के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

पूजा स्थल तोड़े जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


 पूजा स्थल तोड़े जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम सकतपुर के मजरा पुरवाघाट के ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी किया। बताते चलें कि यहां गांव से सटी बंजर खाते की करीब डेढ़ बीघा सरकारी भूमि है। जहाँ पर धार्मिक आस्था का प्रतीक ब्रम्हचारी बाबा के स्थान के साथ साथ सैकड़ो वर्ष पूर्व का बाबा श्यामदास का समाधि स्थल भी बना है।गांव के लोग काफी अरसे से पूजन अर्चन करते हैं।

      ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्रि के समय पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके दुर्गा पूजा का भव्य कार्यक्रम होता चला आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है यह स्थल प्रधान के चहेते व्यक्ति के घर के समीप है। जिससे उनकी निगाहें इस भूमि पर गढ़ गई और पहले उन्होंने छोटा सा छप्पर रखा जिसमें उनका परिवार बैठने लगा। शेष भूमि पर करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने पानी की टंकी स्थापित कराने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर पूजा मंडप को गिरवा दिया।साथ ही हरे भरे फल से लदे दो आम के वृक्ष के साथ कई अन्य वृक्ष को कटवाकर बेंच दिया। ज़ब की गांव के आस पास कई जगह ग्राम समाज की सरकारी भूमि है। 


इस दौरान ननकू पुजारी, राजपाल, जोखनलाल, अमरेश कुमार, संतोष, अर्जुन, ओमप्रकाश, राकेश, शशिलाल, रामराज, भानुप्रतप, दुःखहरण, सुरेश, विनोद कुमार, विमला, पूजा, रेनू सहित भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।


इस बावत वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, मौके पर पहुंचकर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

बिना पहचान पत्र के मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे एजेंट


 बिना पहचान पत्र के मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे एजेंट


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं के साथ एनआईसी सभागार में बैठक की। जिसमे आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए सभी प्रत्याशी अपना मतगणना एजेंट नियुक्त कर सकते हैं। मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल में जाने के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र जारी करने के लिए  अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मतगणना अभिकर्ताओं के पहचान पत्र निर्गत करने के लिए दो अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पयागपुर, कैसरगंज, कटरा बाजार, करनैलगंज व तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट एवं गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उतरौला मेहनौन गोंडा मनकापुर व गौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 


👉साफ छवि के व्यक्ति को बनायें मतगणना अभिकर्ता......जिलाधिकारी नेहा शर्मा


 जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दल ऐसे व्यक्ति को मतगणना अभिकर्ता बनाएं जो साफ छवि का हो और विवादित ना हो। मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलाएं। मतगणना अभिकर्ता को भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का अक्षरश पालन करना होगा।

जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला सहित आठ पर केस दर्ज


 जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला सहित आठ पर केस दर्ज

शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहना शेखन पुरवा निवासी अरसद पुत्र इबरार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण पीड़ित की जमीन् पर नल लगाने लगे,जिसे मना करने पर विपक्षीगण भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से मारने लगे।हल्ला गुहार सुनकर पीड़ित की बहनोई अज्जन बीच बचाव कराने पहुँचे तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोहराब,इंसाफ,मुस्लिम व समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

      वहीं दूसरे पक्ष के इंसाफ अली पुत्र वहाब ने आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये फावड़ा से मार दिये।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अरसद अली,इबरार अहमद,जुबेदा व अज्जन के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

       इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शुक्ला ने बताया  कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत आठ लोंगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Sunday, May 26, 2024

ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर चला ग्राम प्रधान का बुल्डोजर, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

 


ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर चला ग्राम प्रधान का  बुल्डोजर, आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के उपजिलाधिकारी को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा एक धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र कर्नलगंज वथाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम सकतपुर में गांव की बंजर भूमि स्थित ब्रह्मचारी बाबा का स्थान बना हुआ है जहाँ पर बाबा श्याम दास के द्वारा समाधि ली गयी थी।ग्रामीणों की माने तो पूर्वजों के समय का बना व्यास आसान आज भी जीता जागता प्रतीक है।

इस ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि  ग्राम प्रधान जगदीश विश्वकर्मा द्वारा पूजा स्थल,ब्रह्मचारी बाबा स्थान व व्यास आसन को तोड़वा कर क्षतिग्रस्त करवा दिया है तथा पीपल की जड़ों को कटवा दिया है।जोकि कि सनातन धर्मियों का आस्था को बहुत बड़ा ठेस है। गांव के धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है ।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...