Friday, October 4, 2024

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत


 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम बेंदुली के पास एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे के दौरान बोलेरो सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त हादसा देररात्रि बेंदुली इटियाथोक के समीप एक बोलेरो चौपहिया वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने का कारण हुई। पेड़ में टकराने की वजह से वाहन के परखच्चे उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे सभी चार लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान दीपू, अभिषेक शाहू, धर्म सिंह तथा राम बच्चन पाण्डेय के रूप में हुई।

         इटियाथोक थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस  टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहन एवं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक चारों पुराने दोस्त थे सभी नवरात्रि के अवसर पर बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर दर्शन करने ले लिये जा रहे थे।मृतकों के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दी गयी है। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना होने के मुख्य कारण का पता चल सके।क्या यह दुर्घटना सिर्फ तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई और वजह हो भी सकती है।

Thursday, October 3, 2024

अलग अलग हुई मारपीट में दो महिला समेत आठ पर केस दर्ज


 अलग अलग हुई मारपीट में दो महिला समेत आठ पर केस दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामहेत पुरवा लोहंगपुर निवासी रामभगत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगणों द्वारा उसकी पांच फीट ऊंची व तीस फिट लम्बी दीवाल तोड़कर नुकसान कर दिये। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो विपक्षीगण गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये मुक्का थप्पड़ तथा लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजेन्द्र प्रसाद, मंजू,पवनकुमार तथा सुनीता  के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

   वहीं परसपुर बड़ी मस्जिद निवासिनी चाँदनी ने पुस्तैनी मकान व जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर मारने पीटने के मामले को लेकर उसी मोहल्ले के निवासी अस्सान, रमजान,इरफान अली व आरिफ के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अलग अलग मामले में पीड़ितों की तहरीर पर दो महिला समेत आठ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Friday, September 6, 2024

रास्ता अवरुद्ध करने से मना करना पड़ा महंगा


 रास्ता अवरुद्ध करने से मना करना पड़ा महंगा,

शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिंता पण्डित पुरवा परेटा निवासी शिवनरेश पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने पर पीड़ित के भाई सरवन पाण्डेय द्वारा मना करने पर विपक्षियों द्वारा भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे पीड़ित को भी जान से मारने की धमकी देते हुये घर मे घुसकर मारने पीटने लगे।

   थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर परेटा चिंता पुरवा निवासी संतोष तिवारी, अमित कुमार तिवारी व अरविंद तिवारी के खिलाफ मारपीट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव को सौंप दी गयी है।

खेत मे जाकर विपक्षियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज


 खेत मे जाकर विपक्षियों ने पीटा, मुकदमा दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम घोपतिपुर बसन्तपुर निवासी सरवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह सात बजे विपक्षीगण पीड़ित के खेत मे आकर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये  पिटाई कर दिया। 

          इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी सुखराज पासवान,जोगी पासवान,देवीप्रसाद पासवान एवं विजय कुमार पासवान के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Thursday, September 5, 2024

सरयू नदी में उमड़ा कावड़ियों का जनसैलाब,सम्पूर्ण घाट हुआ भगवामय


 सरयू नदी में उमड़ा कावड़ियों का जनसैलाब,सम्पूर्ण घाट हुआ भगवामय


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। कजरी तीज के पावन पर्व के शुभअवसर पर गुरुवार को विकास खण्ड कर्नेलगंज अन्तर्गत सरयू नदी के घाट पर हजारों कावड़ियों का जत्था उमड़ पड़ा। देखते ही देखते सरयू नदी का सम्पूर्ण घाट भगवामय हो गया।शिवभक्तों द्वारा हरहर बमबम,हरहर महादेव, डमरुआ वाले की जय आदि जयकारों स सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय के रस से सराबोर हो उठा।


इस बावत शिवसेवक जोगिंदर सिंह जॉनी ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में शिवभक्त कटरा घाट स्थित सरयू नदी से पवित्र जल भरकर खरगूपुर में भगवान पृथ्वीनाथ तथा गोण्डा में दुखहरण नाथ सहित बाबा बरखण्डी नाथ सहित अन्य तमाम शिवमंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है।


वहीं भूपेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में कर्नेलगंज डाक बंगला पर मेडिकल कैम्प,प्राथमिक चिकित्सा  दवाईयां, चाय,जलपान प्रसाद आदि की समुचित व्यवस्था हेतु शिविर लगाया गया है। जहां पर कावड़ियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।

उक्त शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जयपाल सलूजा,डॉ0 शेरबहादुर सिंह,डॉ0 आदित्य वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नेलगंज यूपी सिंह ने बताया कि जलाभिषेक करने वाले कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की गई है।

Saturday, August 24, 2024

ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


 ब्लॉक स्तरीय किसान मेला एवं किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील कर्नेलगंज के ब्लॉक सभागार में शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय किसान मेला/कृषक गोष्ठी व कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसपी शर्मा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि विधायक प्रतिनिधि मनमोहन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही क़ृषि से संबंधित महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

       वहीं उपक़ृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है। सरकार किसानो की समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील है। जानकारी के आभाव में किसान अच्छा उत्पाद नही ले पाते हैं। उन्होंने कहा की किसान मेला, कृषक गोष्ठी व कृषक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानो को जागरूक करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती व गौ आधारित खेती, पीएम किसान सम्मान निधि, फ़सल बीमा एवं पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से बताया।

क्षेत्र के अग्रणी किसान अवधेश द्विवेदी,सहायक विकास अधिकारी कृषि हासिम अली व गोदाम प्रभारी लवकुश वर्मा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एटीएम पंकज कुमार पाठक, राजेश यादव, बीटीएम प्रमोद कुमार, अमरनाथ, विन्दश्वरी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अर्पित सिंह, शिवम सिंह, माधवराज, द्वारिका सिंह व शिवशंकर सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान बन्धु मौजूद रहे।

बच्चों के विवाद में बच्चे को पीटा,मुकदमा दर्ज


 बच्चों के विवाद में बच्चे को पीटा,मुकदमा दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम नीरपुर ख्याला के मजरा गोकुल पुरवा निवासिनी सरिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसके लड़के शिवांश को गाली गलौज देते हुये पिटाई कर दी।तथा जान से मारने की धमकी दिया।

      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि उसी के गांव निवासी रेशमा, करिश्मा व सीमा के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Saturday, August 3, 2024

कल सोमवार को गोण्डा पहुंचेंगे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगें विकास कार्यों की समीक्षा

कल सोमवार को गोण्डा पहुंचेंगे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगें विकास कार्यों की समीक्षा

शिवांश मिश्रा गौरव
गोण्डा।। जनपद गोण्डा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मिली सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है,सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने में प्रशासनिक अमला जुट गया। मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह 10 बजे सीएम योगी पुलिस लाइन पहुचेंगे।
तथा 10:30 बजे सीएम देवीपाटन मंडल की विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।गोण्डा स्थित सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 0 2 बजे तक समीक्षा करेगें तथा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tuesday, July 30, 2024

शराब घोटाले में गिरफ्तार आप पार्टी के मुखिया की जेल में बेहतर इलाज व अवैध गिरफ्तारी को खारिज करने की उठी मांग


 शराब घोटाले में गिरफ्तार आप पार्टी के मुखिया की जेल में बेहतर इलाज व अवैध गिरफ्तारी को खारिज करने की उठी मांग


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हो रहे अत्याचार को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन् अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को अवगत कराया गया कि दिल्ली मुख्यमंत्री व आप पार्टी के मुखिया को भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली शराब घोटाले का आरोप लगाकर एक बड़े षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। जबकि उनके खिलाफ आज तक ईडी एवं सीबीआई को कोई भी पुख्ता सुबूत की प्राप्ति नही हो सकी। जोकि कोर्ट में पेश किया जा सके। आरोप है कि जेल के अंदर भी केजरीवाल जी को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह सुगर की बीमारी से ग्रसित है,जिसके सम्बन्ध में उन्हें कोई समुचित इलाज भी नही मुहैया करवाया जा रहा है।अभी पिछले दिनों उनका सुगर लेबल 50 तक पहुंच गया जोकि जानलेवा भी हो सकता है। 

    उक्त ज्ञापन के माध्यम से आप एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये न्याय संगत कार्यवाही करते हुये इस अवैध गिरफ्तारी को खारिज करते हुये तत्काल ससम्मान केजरीवाल जी की रिहाई करने का आदेश करने तथा उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाने की मांग की है।

       इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उत्तम चंद नागेश,किशोर चंद भारती,शिवम सिंह महेश नरायन तिवारी, आनन्द सिंह,प्रमोद मिश्रा (जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी),सगीर खान (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),धर्मपाल,रविन्द्र नाथ,पवनकुमार पाण्डेय सहित तमाम आप व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

जीवन बचाओ आन्दोलन के संस्थापक व वृक्ष मित्र सन्तोष बाजपेयी का निधन,मौन रखकर दी श्रद्धांजलि


 जीवन बचाओ आन्दोलन के संस्थापक व वृक्ष मित्र सन्तोष बाजपेयी का निधन,मौन रखकर दी श्रद्धांजलि


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। इन्दिरा गांधी वृक्ष मित्र के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, जीवन बचाओ आन्दोलन के संस्थापक एवं वृक्ष मित्र के नाम से प्रसिद्ध आई.टी.आई मनकापुर में पर्यावरण अधिकारी  सन्तोष कुमार बाजपेयी का विगत 22 जुलाई को पैतृक आवास उन्नाव में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। श्री बाजपेयी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति और पर्यावरण के प्रति समर्पित थे। पिछले बीस वर्षो से  वे विवाह के अवसर पर नव दम्पति से वृक्ष लगवा कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाते थे। 

 श्री बाजपेयी अपने पीछे दो पुत्र कृष्णा सम्राट बाजपेयी व श्रेष्ठ बाजपेयी तथा पत्नी अनुपम बाजपेयी सहित पांच भाइयों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर प्रभू के चरणों में हमेशा के लिए लीन हो गये।  

       मंगलवार को जीवन बचाओ आन्दोलन के मण्डलीय प्रभारी सुदीप जायसवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में डा0 डी.के.सिंह, आर.जे.शुक्ला, डा0 कल्पराम त्रिपाठी, अरुण पाण्डेय, विजयन्त सिंह, बनवारी लाल गुप्ता, हर्ष कुमार, एस.डी.मिश्र, अरविन्द कुमार आदि लोगों ने श्री बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Monday, July 29, 2024

सिचाई की मोटर एवं मोटर साइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


सिचाई की मोटर एवं मोटर साइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देशक्रम में के प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज नरेन्द्र प्रताप राय  के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  27 जुलाई को प्रकाश मे आये अभियुक्तगण ग्राम सुखमन पुरवा ऐली परसौली निवासी लल्लू उर्फ मोटू पुत्र गया प्रसाद गौतम व ग्राम दलेल नगर सेमरी कला निवासी सोनू पुत्र विजय पाल पासी को पी0डी0 बंधा पर ग्राम झाम वैश्य पुरवा मोड़ से गिरफ्तार कर उसके पास से एक सिचाई करने वाली पानी की मोटर व मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।  गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश यादव,उपनिरीक्षक संजीव चौहान,सुमित सिंह,हेड कास्टेबल कलेंद्र यादव,रामप्रीत यादव कांस्टेबल,सूरज कुमार व हिमांशु शुक्ला शामिल रहे।

Sunday, July 28, 2024

पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा 30 वर्षीय युवक, मौत


 पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा 30 वर्षीय युवक, मौत


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कर्नेलगंज रेलवे स्टेशन की जँहगिरवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से विहार प्रदेश के बेतिया निवासी आकाश कुमार दुबे (30) अपनी माता पायल देवी के साथ दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन कर्नलगंज रेलवे स्टेशन से आगे जहांगिरवा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी कि तभी आकाश एक पोल से टकरा कर ट्रेन के नीचे गिर गया। जीआरपी के जवानो ने भंभुआ पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

पिकप का पहिया निकल जाने से पलटने से बचा वाहन,मचा हड़कंप

 


पिकप का पहिया निकल जाने से पलटने से बचा वाहन,मचा हड़कंप


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र कर्नेलगंज में तेज रफ्तार से जा रही पिकप अनियंत्रित होकर पलटने तथा बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा। बताते चलें कि यह घटना तहसील मुख्यालय स्थित मौर्यनगर चौराहे पर उस वक्त हुई जब मछली लदी पिकप गोण्डा की ओर जा रही थी, तभी मौर्यनगर चौराहे पर वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलकर भारत होटल वाले की दुकान के पास पहुंच गया।जिससे पिकप अनियंत्रित होकर पलटने से बच गयी। प्रत्यक्षदर्शियो का मानना है कि यह चौराहा भीड़भाड़ वाला स्थान है यदि यहां कोई हादसा होता तो कई दुकानदार अथवा राहगीर कोई भी प्रभावित हो सकते थे।

Wednesday, July 24, 2024

गुरुवार को जिलाधिकारी पहुंचेगी पसका घाट

 


गुरुवार को जिलाधिकारी पहुंचेगी पसका घाट

शिवांश मिश्रा गौरव

 गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में 25 जुलाई, 2024 दिन बृहस्पतिवार को प्रात: 09 : 00 बजे बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत पसका घाट पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया है।

नाबालिग को लेकर भागना महंगा पड़ा, अपहरण का मुकदमा दर्ज


 नाबालिग को लेकर भागना महंगा पड़ा, अपहरण का मुकदमा दर्ज

शिवांश मिश्रा गौरव की रिपोर्ट

परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को दिन के तकरीबन दो बजे विपक्षी उसकीं नाबालिग पुत्री को शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

  इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर ग्राम साईं पुरवा, मोहना निवासी एजाज पुत्र मुस्तकीम के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

Monday, July 1, 2024

11 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान


 11 से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। सीएमओ ने बताया कि आगामी 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी के संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। इसके अलावा लंबे समय से बुखार, खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी लेंगी।उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाएगा। आशा कार्यकर्ता मौसमी बीमारियों से बचाव और उसके इलाज के बारे में भी जानकारी देंगी। दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीबी के संभावित मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। क्षय रोग के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। 

         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, डॉक्टर सीके वर्मा, एसीएमओ डॉक्टर जयगोविंद, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसीपीएम डॉक्टर आरपी सिंह, शिवांशु मिश्रा आयुष्मान भारत, पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ डॉक्टर शेषनाथ सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sunday, June 30, 2024

गाय बांधने को लेकर हुई मारपीट, महिला समेत सात पर केस दर्ज


 गाय बांधने को लेकर हुई मारपीट, महिला समेत सात पर केस दर्ज


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम टिकुलहन पुरवा निवासिनी माधुरी पत्नी गोली शिल्पकार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गूलर के पेड़ में गाय बांधने को लेकर हुये विवाद में विपक्षीगणो ने मेरे पति गोली को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने पहुंचा पीड़िता के लड़के पवन को भी जान से मारने की धमकी देते हुये मारा पीटा।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर टिकुलहन पुरवा निवासी ओमप्रकाश,दीप कुमार,अर्जुन व रिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

         वहीं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश की तहरीर पर पवन,गोली तथा भोंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

       इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत सात लोंगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Tuesday, June 25, 2024

सरहद का पत्थर उखाड़कर फेंकने से मना करने पर दी धमकी


 सरहद का पत्थर उखाड़कर फेंकने से मना करने पर दी धमकी


शिवांश मिश्रा गौरव

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम रेक्सडिया निवासी विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजस्व टीम द्वारा गाटा संख्या 1295 की पैमाइश करने के पश्चात शरहद पर पत्थर गाड़ दिया गया। जिसे विपक्षीगणो ने गत 25 मई की रात शरहद चिन्ह को मिटाने की नीयत से उस शरहद के पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर भद्दी भद्दी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दिया।

      इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रेक्सडिया निवासी माता प्रसाद व अमिरका के विरुद्ध  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Monday, June 24, 2024

हत्याकर लाश नदी में फेकने वाले दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार


 हत्याकर लाश नदी में फेकने वाले दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार


शिवांश मिश्रा गौरव

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना कटरा बाजार के ग्राम खोदहरी पुरवा भदौयां निवासी रतनपाल पुत्र चंद्रपाल ने कोतवाली कर्नेलगंज पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि गत 22 जून को आरोपी द्वारा उसके भाई की गला दबाकर हत्या करने के पश्चात शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया।पुलिस ने विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शीघ्र अनावरण करने हेतु टीमों का गठन करवाया।एसपी के आदेश का पालन करते हुये कोतवाली  कर्नेलगंज प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रकाश चन्द्र,उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा मय हमराह कांस्टेबल ने साक्ष्य संकलन के आधार पर सोमवार को घटना कारित करने वाले दो नामजद आरोपी अभियुक्त ग्राम धनखर थाना कोतवाली देहात गोण्डा निवासी अरविन्द कुमार भारती तथा दक्खिनपुरवा ठकुरापुर थाना कोतवाली देहात निवासी गुलशन कुमार गोस्वामी को चौरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

      वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण और मृतक उदयपाल दिल्ली में एक साथ रहकर प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। मृतक उदयपाल अभियुक्तों के बहन से बात करता था जिसकी जानकारी होने पर अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर उसे अपने साथ कटरा घाट सरयू नदी कर्नलगंज की तरफ ले गये। जहाँ पर उसका गला दबाकर हत्या करने के पश्चात नदी के पानी में डूबा दिये।

Friday, June 21, 2024

कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में बच्चों को योगाभ्यास कराते हुये दी जानकारी


 कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में बच्चों को योगाभ्यास कराते हुये दी जानकारी


शिवांश मिश्रा गौरव 

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में यूपी सिलेक्टर प्रियंका सिंह ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया। "करो योग, रहो निरोग" के स्लोगन के साथ उन्होंने योग सम्बन्धी तमाम जानकारी साझा करते हुये कहा कि मनुष्य को अपने शरीर के साथ साथ मन और दिमाग को स्वस्थ्य रखने के लिये योग करना बहुत ही जरूरी है।जिससे शरीर मे चुस्ती फुर्ती आती है औऱ तमाम प्रकार के रोगों से छुटकारा मिल जाता है।पाचन शक्ति ठीक रहती है।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक पाण्डेय ने कहा कि तमाम लाईलाज बीमारियों का एकमात्र इलाज है योग साधना। उन्होंने कहा कि आप लोग जानते कि कुछ बीमारियों में जांच के दौरान कुछ भी नही निकलता है तो चिकित्सक  योग करने एवं सुबह उठकर टहलने की सलाह देते है। ऐसा इसलिये होता है कि लोग काम नही करना चाहते है आधुनिक तकनीकी पर पूर्णतया निर्भर हो चुके है,खान पान भी समय से अथवा ठीक नही है। जिससे शरीर मे तरह तरह की व्याधियां उत्पन्न हो जाती हैं। जोड़ों के दर्द का अचूक इलाज है योग।

       इस दौरान मीनाझी गुप्ता, आरती,स्नेहलता व रेनू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...