Friday, April 19, 2024

स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी कटवाने वाले कार्मिकों का होगा मेडिकल परीक्षण

स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी कटवाने वाले कार्मिकों का होगा मेडिकल परीक्षण

आर के मिश्रा
गोण्डा।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी का स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी से मुक्त करने हेतु दिए जा रहे आवेदन पर मेडिकल टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा। मेडिकल टीम द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर ही कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया नियुक्त कार्मिकों में से कतिपय कार्मिकों द्वारा अपने आवेदन पत्र व आवेदन पत्र के साथ चिकित्सक के पर्चे की छायाप्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है। निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किये जाने सम्बन्धी प्रार्थना-पत्रों के आधार पर कार्मिक का चिकित्सीय परीक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 24 व 25 अप्रैल को किया जायेगा। चिकित्सीय परीक्षण हेतु टीम गठित की गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा० सी०के० वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय गोण्डा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। गठित टीम 24 व 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विकास भवन सभागार विकास अधिकार गोण्डा में उपस्थित रहकर नियुक्त मतदान कार्मिकों का मेडिकल परीक्षण के आधार पर  टीम द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करेगी।

शत्रु सम्पत्ति प्रकरण में नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

शत्रु सम्पत्ति प्रकरण में नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
 
आर के मिश्रा
👉नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई रोक.......

👉जिलाधिकारी को सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी, डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को किया नामित......

गोण्डा।। जनपद गोण्डा की नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद के सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर गुरुवार को रोक लगा दी गई है। शत्रु सम्पत्ति प्रकरण में प्रथमदृष्टया आरोप सिद्ध होने पर यह कार्यवाही की गई है। शासन के आदेश पर इस तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।  
साथ ही, शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया है कि जब तक नगर पालिका अध्यक्ष को शत्रु सम्पत्ति प्रकरण में लगे आरोपों से वियुक्त नहीं कर दिया जाता है, जब तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट को प्रशासक नामित कर दिया गया है। 
बता दें, नगर पालिका परिषद गोण्डा, अध्यक्ष उज्मा राशिद पर शत्रु सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके के प्रकरण में कार्यवाही की गई है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद गोण्डा के दस्तावेज में कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से शत्रु सम्पत्ति को उजमा राशिद के नाम अंकित किया गया है। 
प्रकरण गोण्डा के रकाबगंज में स्थित दुकान संख्या 15 और 16 से संबंधित है। यह शत्रु सम्पत्ति है।  1967 में देश भर की शत्रु सम्पत्तियां संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम हस्तांतरित कर दी गई थी। वर्ष 2020 में गोण्डा के रकाबगंज स्थित इस शत्रु सम्पत्ति पर अवैध कब्जा किए जाने का प्रकरण सामने आया। संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के स्तर पर जांच कराई गई। इस जांच में शत्रु सम्पत्तियों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि उज्मा राशिद को वर्ष 2001-02 से इस सम्पत्ति का किरायेदार दिखाया गया है। इस सम्पत्ति का हस्तांतरण भी किया गया। 
जांच में नगर पालिका परिषद गोण्डा के शत्रु सम्पत्ति संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ किए जाने की भी पुष्टि हुई है। कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से उज्मा राशिद का नाम इन दस्तावेजों में अंकित किया गया। संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेश पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया। बीते 17 मार्च को अध्यक्ष उज्मा राशिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा गई।

समूह की महिलायें भी करेंगी मतदाताओं को जागरूक

समूह की महिलायें भी करेंगी मतदाताओं को जागरूक

आर के मिश्रा
गोण्डा।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे बताया गया कि आप सभी समूह की महिलाएं मतदान के लिए सभी मतदाताओं को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरुक करना है। कार्यक्रम के दौरान रेनू मिश्रा, पंडरीकृपाल ने कहा कि हम लोगों को सम्मान के बारे में बताया गया है। प्रशिक्षिण हिम्मत और लगन है। रानी मिश्रा, ऊषा तिवारी, मनीषा मिश्रा सहित कई अन्य समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी के इस अनूठी पहल को पूरे जनपद के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुये कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के संबंध में विभिन्न प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से हम लोग एक साथ मिलकर जागरूक करेंगे। वहीं समूह की महिलाओं ने कहा कि हम लोग जिलाधिकारी की इस मतदाता जागरूकता मुहिम को अपने तक ही नहीं बल्कि हम लोग अपने कर्मभूमि से लेकर जन्मभूमि दोनों जगहों पर इसके संबंध में लोगों के अन्दर जागरूकता फैलाने का कार्य करूंगी। कार्यक्रम के दौरान समूह की सभी महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने अपने विचार प्रतुत किये। नारी शक्ति कम नहीं, के आधार पर सभी महिलाओं ने एक साथ "मेरा गोण्डा मेरी शान,सब मिलकर करें मतदान" का नारा लगाते हुए कहा कि अबकी बार सभी लोग जनपद में शतप्रतिशत मतदान करने लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
            आगामी 20 मई, 2024 को अधिक से अधिक संख्या में निकल कर अपने मताधिकार का शतप्रतिशत प्रयोग करें, और अपने घर के आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें, और 20 मई को शतप्रतिशत मतदान करके अपने जनपद का नाम सर्वाधिक मतदान प्रतिशत में अंकित कराकर जिले का नाम रोशन कराने का भागीदार अवश्य बने।
     जिलाधिकारी ने कहा कि विगत 30 मार्च से निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत वाकथॉन के साथ वृहद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में व्यापार एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिक व वृद्धजनों तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, युवा संवाद कार्यक्रम, ट्रासजेण्डर्स संवाद कार्यक्रम, लाइनमैन संवाद कार्यक्रम, महिला समूह से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
              वहीं कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को जनपद में शतप्रतिशत करने के संबंध में मतदान की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। 
                 कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, डीसी एनआरएलएम जेएन राव मंच संचालक रघुनाथ पाण्डेय, सहित अन्य सभी विभाग से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत

 अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पेड़ में टकरा जाने से चार की मौत शिवांश मिश्रा गौरव गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम ब...